राम मंदिर पूरे देश की आस्था का केंद्र है और यह अयोध्या में नहीं तो क्या इंडोनेशिया में बनेगा?

लखनऊ (जेएनएन)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) निर्मला सीतारमण ने कहा है कि राम मंदिर पूरे देश की आस्था का केंद्र है और यह अयोध्या में नहीं तो क्या इंडोनेशिया में बनेगा? उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद राहुल गांधी छुट्टी मनाने विदेश चले जाएंगे। हो सकता है कि अखिलेश भी चले जाएं। उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री की तरह फुल टाइम काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए।

मंगलवार को निर्मला सीतारमण भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने अखिलेश के काम बोलता है नारे पर तंज किया कि सपा सरकार ने अगर अच्छा काम किया और सुशासन था तो गठबंधन कर कांग्रेस की गोद में बैठने की क्या जरूरत थी। अखिलेश ने अपनी सरकार की असफलता छिपाने के लिए गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि जिनका गठबंधन अमेठी और रायबरेली में नहीं चला वह प्रदेश में भी चलने वाला नहीं है। सवाल उठाया कि आखिर चुनाव में फ्रेंडली फाइट क्या होती है? निर्मला ने कहा कि भाजपा सांसदों को विकास कार्य कराने में प्रदेश सरकार और अधिकारी अड़चन डालते हैं और अफसर यह भी बताते हैं कि उन्हें भाजपा सांसदों का काम करने से मना किया गया है। कहा कि हमने मेक इन इंडिया की बात की तो विरोध कर रहे थे और अब वही लोग मेक इन यूपी की बात कर रहे हैं।
निर्मला ने अपने मंत्रालय के कार्यों का ब्यौरा दिया और उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था और खौफ के चलते निवेश का माहौल नहीं बन पा रहा है। सांप्रदायिक तनाव से यहां असुरक्षा पैदा हुई है। उद्घाटन के बावजूद मेट्रो न चलने पर सरकार की चुटकी ली। कहा कि भाजपा अपने घोषणापत्र के प्रति संकल्पबद्ध है। कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि जिनको भ्रष्टाचार की वजह से जनता ने 2014 में सत्ता से हटा दिया उनका साथ सपा ने दिया। राहुल गांधी स्कैम को सेवा भाव मान रहे हैं। कैराना, पलायन और भय का जिक्र करते हुए कहा कि विगत दो माह के भीतर ही उत्तर प्रदेश में 18 व्यापारियों की हत्याएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के सभी यांत्रिक पशु 

No comments

Powered by Blogger.